दैनिक केसरिया हिंदुस्तान घुघली महाराजगंज अमित पाल
महराजगंज। श्रीराम मंदिर अयोध्या में चंदा चोरी के लगाए जा रहे आरोपों तथा प्रदेश में लगातार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरेंदा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित किया गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और आक्रोश देखने को मिला। बाद में प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, श्रीराम मंदिर अयोध्या में चंदा चोरी के लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







