दैनिक भास्कर दर्पण के सम्मान एवं मिलन समारोह में मंडलेश्वर के युवा पत्रकार आदर्श मेवाड़े सम्मानित

SHARE:

सोहेल अली तहसील रिपोर्टर दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

मंडलेश्वर/दैनिक भास्कर दर्पण द्वारा इंदौर स्थित बेवाच होटल में आयोजित सम्मान एवं मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों, संपादकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही समारोह के दौरान मंडलेश्वर के युवा, निष्पक्ष एवं निडर सत्यनिष्ठ पत्रकार आदर्श मेवाड़े को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार लेखन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया सम्मान प्राप्त करने के बाद आदर्श मेवाड़े ने कहा कि यह उनकी पत्रकारिता के जीवन का पहला सम्मान और पहली बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने उनके उत्साह और जिम्मेदारी दोनों को बढ़ा दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर दर्पण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। उनका कहना था कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठपत्रकारों एवं अतिथियों ने आदर्श मेवाड़े को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के उपरांत पत्रकारों का परिचय एवं मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता की चुनौतियों, डिजिटल मीडिया की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ आदर्श मेवाड़े ने इस सम्मान को अपने माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठ पत्रकारों, शुभचिंतकों तथा पाठकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment