राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा नवगछिया में बीपीएससी चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन

SHARE:

(प्रमोद कुमार, प्रधान संपादक, पब्लिक सपोर्ट 24 एवं बिहार ब्यूरो चीफ, दैनिक केसरिया हिंदुस्तान)

नवगछिया। बीपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में नवगछिया स्थित होटल इन में राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीपीएससी में चयनित पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं अन्य सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश भगत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश भगत ने की, जबकि संचालन कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने किया।
मुख्य अतिथि समीर महासेठ ने कहा कि वैश्य समाज शिक्षा, प्रशासन और राजनीति के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई देते हुए समाज के विद्यार्थियों के हर संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया। विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान स्थापित करनी होगी।
वहीं डॉ. पी.के. चौधरी, नंदकिशोर पोद्दार, विशेष आर्य, मदन गोपाल सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और समाज के अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ, बीपीआरओ, एपीओ, आरओ, आयकर विभाग के अधिकारी, चिकित्सक सहित बीपीएससी के अनेक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक पिकू पोद्दार को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी, उनके परिजन, व्यवसायी, बुद्धिजीवी तथा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उमेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment