जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर :-समन्वय और संवाद किसी भी संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली विधा है , जिसका प्रवाह सत्ता के पूर्व सतत जारी रहता था।
लेकिन संगठन में पॉवर का महत्व पद मिलने के बाद से ही आपसी तालमेल का निरंतर अभाव हो रहा है। इसके दुष्परिणाम के रूप में मनावर में गुटबाजी एवं संगठन पर विचारधारा विहीन लोग पालकी मार कर बैठ गए है। परिणाम स्वरूप निचले स्तर का कार्यकर्ता बेसहारा होता जा रहा है।
लेकिन कार्यकर्ताओ का आम जनता से समन्वय और संपर्क आज भी वैसा ही है ।आवश्यकता है ,संगठन का कार्यकर्ताओ से पहले जैसा संवाद एवं समन्वय कायम किया जाए ।आज बहुत बड़ी गेप हो गई है। पार्टी हित की कोई चिंता नही ।केवल में और मेरे छर्रे और गुटबाजी से स्वयं को नेता पार्टी हित से ऊपर रखते है। इसलिए मूल ढांचा बिखर रहा है।
इस व्यवस्था में काफी सुधार की जरूरत है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जी निचले स्तर पर आपके प्रवास और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद से सही फीडबैक मिल सकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







