दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट पानदा से खाटूश्याम धाम तक प्रतिवर्ष निकलने वाली मोटरसाइकिल यात्रा का रात को आलोट पहुंचने पर नगर के श्याम प्रेमियों प्रदीप पोरवाल श्याम मित्र मंडल ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों के ठहरने एवं भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। स्थानीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया तथा संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों श्याम भक्तों ने सहभागिता कर भजनों का आनंद लिया। यात्रा संयोजक बनेसिंह ठाकुर (पानदा) ने बताया कि 11 जुलाई से प्रारंभ हुई यह यात्रा 16 जुलाई को रिंगस धाम पहुंचेगी। वहां से श्रद्धालु पैदल खाटूश्यामजी के दरबार पहुंचकर बाबा को ध्वजा अर्पित कर दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आलोटवासियों का स्नेह और आतिथ्य हमेशा याद रहेगा तथा हर वर्ष यहां यात्रा का शानदार स्वागत होता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







