लटेरी में बुजुर्ग महिलाओं ने वृद्धा पेंशन और बिजली बिल को लेकर सौंपा ज्ञापन

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान
लटेरी। सोमवार दोपहर 2 बजे समाजसेवी नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पेंशन और बिजली बिल की समस्या उठाई। महिलाओं ने बताया कि पिछले 6 महीने से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिली है जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने भारी बिजली बिलों की शिकायत भी की और बिलों में राहत देने की मांग रखी। ज्ञापन में मांग की गई कि पेंशन का भुगतान जल्द शुरू किया जाए और बिजली बिलों की समस्या का समाधान किया जाए। समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों को समय पर पेंशन मिलना उनका अधिकार है और प्रशासन को इस पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment