जिला चिकित्सालय बैढ़न में जल्द स्थापित होगा ब्लड बैंक लोकसभा सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी थी मांग

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय बैढ़न में नवीन ब्लड बैंक स्थापित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इससे जिले के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी और गंभीर परिस्थितियों में जीवनरक्षक उपचार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि विगत माह उन्होंने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी से भेंट कर जिला चिकित्सालय बैढ़न में ब्लड बैंक की स्थापना का आग्रह किया था। इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की संचालक डॉ सलोनी सिडाना ने अपने लिखित पत्र मे सांसद महोदय को जानकारी प्रदान की है कि जिला चिकित्सालय सिंगरौली मे ब्लड सेंटर एवं कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु कलेक्टर सिंगरौली एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति को आवश्यक उपकरण की उपलब्धता हेतु डी एम एफ एवं सी एस आर की राशि के उपयोग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही सिंगरौली जिले को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन ब्लड बैंक की सौगात मिलेगी। इसके स्थापित होने से दुर्घटना, प्रसूति, गंभीर बीमारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगरौली सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment