महाराणा प्रताप कॉलेज में ‘युवा संवाद’, युवाओं ने लिए आत्मनिर्भरता और समाज सुधार के 3 बड़े संकल्प

SHARE:

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

प्रज्ञा प्रवाह इकाई विदिशा के युवा आयाम द्वारा महाराणा प्रताप कॉलेज में “आज का युवा, कल का भारत” विषय पर एक प्रेरणादायक युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. शुभम वर्मा ने युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास, पिछले एक हजार वर्षों के राष्ट्रीय संघर्ष और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका से परिचित कराया। उनके विचारों से प्रभावित होकर उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए तीन बड़े संकल्प लिए।​युवाओं द्वारा लिए गए तीन ऐतिहासिक संकल्प:
स्टार्टअप सेल की स्थापना (रोजगार व स्वरोजगार): युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा आयाम प्रमुख राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व और डॉ. शुभम वर्मा के मार्गदर्शन में एक ‘स्टार्टअप सेल’ का गठन किया जाएगा, जो युवाओं को बिजनेस और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा।वीजा मंडल पर शोध एवं सर्वेक्षण: ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए सृजन अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. संजय सारस्वत, शोध आयाम प्रमुख डॉ. रमेश ठाकुर और डॉ. शुभम वर्मा के सहयोग से बीजामंडल पर विशेष शोध कार्य करेंगे।
व्यापक नशामुक्ति अभियान: समाज को इस बुराई से बचाने के लिए महाराणा प्रताप अध्ययन केंद्र के प्रमुख यशवंत सिंह राठौर के नेतृत्व में युवाओं द्वारा एक बड़ा नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा।​वरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने बढ़ाया उत्साह ​कार्यक्रम मे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, प्रोफेसर ओजस्विनी जौहरी और भोपाल से पधारीं प्रज्ञा प्रवाह के महिला आयाम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पी. शशिकला ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा युवाओं पर लिखी एक विशेष कविता का पाठ किया गया, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. रमेश ठाकुर ने किया। संवाद में लगभग 30 युवाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
​प्रज्ञा प्रवाह के कार्यों की समीक्षा और आगामी मार्गदर्शन ​युवा संवाद के समापन के बाद भोपाल से आए केंद्रीय टोली के सदस्यों—डॉ. पी. शशिकला, डॉ. अंबुज तिवारी एवं डॉ. उदित कुमार सेंगर ने प्रज्ञा प्रवाह विदिशा द्वारा संचालित 21 अध्ययन केंद्रों एवं 2 शिक्षण केंद्रों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। ​अधिकारियों ने विदिशा इकाई के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए महिला आयाम प्रमुख डॉ. निशा तिवारी,प्रचार-प्रसार आयाम सह-प्रमुख चंद्रभूषण किरार, शोध आयाम प्रमुख डॉ. रमेश ठाकुर और युवा आयाम प्रमुख राजेश विश्वकर्मा को भविष्य की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई