धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
तहसील विदिशा को ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा कला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा माह के उपलक्ष में तहसील स्तरीय सभा का आयोजन किया गया इस सभा में फसल बीमा पाठशाला के माध्यम से सभी किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी गई एवं प्राकृतिक आपदा से फसल में होने वाले नुकसान एवं 14447 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई फसल बीमा से संबंधित जो भी भ्रांतियां किसान के मन में थी उनको दूर किया गया और उनके सवालों का जवाब देकर भ्रांतियां को दूर किया गया , कृषि विस्तार अधिकारी गजेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी किसानों को सलाह दी और उन्होंने कहा कि अगर कोई भी किसान कीटनाशक किसी भी दुकान से लेता है तो उसका बिल अवश्य लें जिससे कि किसी भी फसल नुकसान पर उसका निराकरण किया जा सके इस सभा में घनश्याम सोनी पटवारी गजेंद्र रघुवंशी कृषि विस्तार अधिकारी प्रदीप मालवीय , देवेंद्र ठाकुर बीमा अधिकारी रामबाबू मीणा सरपंच प्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि SBIG भारत सिंह धाकड़ मोहन बाबू साहू बब्लेश मौना अमित बैरागी सरवन कुमार सहरिया पस्थित रहे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







