दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो
बांदा/रोहित सिंह। जिला पंचायत द्वारा खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं। वाहन संचालकों का कहना है कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद उद्गम स्थल की जगह जिले के विभिन्न मार्गों व चेक प्वाइंटों पर तहबाजारी वसूली जा रही है।
शासनादेश के अनुसार खनिज परिवहन शुल्क सिर्फ खनन क्षेत्र यानी उद्गम स्थल पर ही लिया जा सकता है। लेकिन स्थानीय लोगों व वाहन चालकों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर रास्ते में रोककर मनमानी वसूली की जा रही है। विरोध करने पर चालकों को परेशान करने का भी आरोप है।
वाहन स्वामियों का कहना है कि इस अवैध वसूली से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश शासन ने पहले ही स्पष्ट किया है कि जिला पंचायतें खनिज परिवहन शुल्क की वसूली केवल उद्गम स्थल पर ही कर सकती हैं, अन्य जगह वसूली नियम विरुद्ध है।
स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अवैध वसूली रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







