विश्व पर्यावरण दिवस पर जन अभियान परिषद ने औषधीय पौधे रोपित कीये

SHARE:

जिला-धार से पाटीदार की रिपोर्ट
मनावर निप्र

05 जुन को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड मनावर जिला धार में के सेक्टर चिकली के ग्राम जाजम खेड़ी में नवांकुर संस्था‌ चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जाजम खेड़ी के सहयोग से प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सोलंकी के खेत पर तेज पान के पौधे का रोपण कर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया है इस दौरान विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश देने का अवसर नहीं बल्कि उन प्रेरक प्रयासों को सामने लाने का भी विशेष दिन है। साथ ही यह प्रयास बताते हैं कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासकीय योजनाओं का विषय नहीं है बल्कि सामाजिक जनभागीदारी, सामूहिक संकल्प और सकारात्मक सोच का परिणाम हैं जिस पर चल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। इस दौरान नवांकुर संस्था चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम जाजम खेड़ी के अध्यक्ष लक्ष्मण सोलंकी,मेंटर रानू बारचे, संतोष पाटीदार, समिति सदस्य लक्ष्मण परिहार, प्रदीप घोटु आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई