अभिषेक त्रिपाठी केसरिया हिंदुस्तान
नेवादा (कौशाम्बी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिरसा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को फायलेरिया (हाथीपांव) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को रोग प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम संबंधी जानकारी देने के साथ एमएमडीपी किटों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रशासक सीमा मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य अधिकारी बिंदु शुक्ला द्वारा गठित रोगी हितकारी मंच के माध्यम से मरीजों को साफ-सफाई, नियमित व्यायाम तथा प्रभावित अंगों की देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उपस्थित सीएफएआर के जिला प्रतिनिधि विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फायलेरिया एक मच्छरजनित बीमारी है, जिसका प्रभाव शरीर में 5 से 15 वर्षों के भीतर दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखना और समय- समय पर वितरित की जाने वाली दवा का सेवन करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम प्रशासक सीमा मिश्रा ने शिविर में मौजूद लगभग एक दर्जन मरीजों को टब, बाल्टी, मग, तौलिया, एंटीफंगल क्रीम और साबुन युक्त एमएमडीपी किट वितरित की। किट प्राप्त कर मरीजों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर अमिरसा एवं डहिया गांव के मरीजों के अलावा आशा संगिनी संगीता देवी तथा क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







