विश्व पर्यावरण दिवस पर सफल वृक्षारोपण अभियान.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत क्लब पार्क में हुआ वृक्षारोपण..

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा –आज नगर गंज बासौदा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित स्थानीय क्लब पार्क में संपन्न हुआ इस अवसर पर गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी भी उपस्थिति रहे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सभी उपस्थित साथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।
इस सफल आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले विधायक , भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नगर मंडल की समस्त टीम एवं नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पिंकू महाराज भी उपस्थित रहे
नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पिंकू महाराज ने बताया कि यह अभियान सिर्फ शुरुआत है आगामी बारिश के मौसम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वृक्षारोपण किया जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई