जब हम आंतरिक रूप से शुद्ध और स्वच्छ होंगे तो हम बाहय रूप से भी पर्यावरण को शुद्ध और पवित्र बना सकेंगे- ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय शाखा चर्च वाली गली वरेठ रोड स्थित सेवा केंद्र द्वारा आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने उपस्थित जनसभा को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हम सभी आज ये संकल्प लें कि हम पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली परेशानियां को लोगों तक पहुंचाएंगे और उन्हें जागरूक करेंगे कि हम किस तरह पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित जनमानस को ब्रह्माकुमारी द्वारा अगले तीन वर्ष के लिए चलाये जाने वाले प्रकृति परिवर्तन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रकृति संरक्षण के पांच आयामों को छुआ गया है जैसे कैसे हम जल प्रदूषण को रोकें, वायु प्रदूषण को रोकें, ध्वनि प्रदुषण को रोकें और अपनी आवो हवा को स्वच्छ बना के रखें। ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा की जिस प्रकार से आज बाहय पर्यावरण प्रदूषित है उसी प्रकार से हम मनुष्यों का आंतरिक पर्यावरण भी प्रदूषित है मतलब हमारा मन भी व्यर्थ एवं नकारात्मक विचारों से भरा पड़ा है। अतः आवश्यकता है कि हम राजयोग के अभ्यास को अपने जीवन का अंग बनाएं और अपने मन के विचारों को शुद्ध एवं सकारात्मक रूप प्रदान करें। जब हम आंतरिक रूप से शुद्ध और स्वच्छ होंगे तो हम बाहय रूप से भी पर्यावरण को शुद्ध और पवित्र बना सकेंगे। ब्रह्माकुमारी नन्दनी बहन ने प्रकृति संरक्षण के प्रति सभी को जागरुक करते हुए राजयोग का अभ्यास कराया। ब्रह्माकुमारी अनु बहन ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को शपथ दिलाई। ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने उपस्थित सभी जनमानस का आत्मा स्मृति के तिलक के द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी भाई बहनों ने मिलकर के वृक्षारोपण किया और पौधे बांटे व संकल्प लिया कि साल में हम कम से कम पांच पौधे लगाएंगे और उन्हें संरक्षित करेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई