घनश्याम कुमार जिला ब्यूरो पत्रकार बनारस उत्तर प्रदेश से।
वाराणसी। विकास खण्ड आराजी लाइन लाइन के जंसा में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तत्वाधान में युवा मंडल जंसा एवं फाउंडेशन के सहयोग से विश्व साइकिल दिवस मनाया गया इस अवसर पर फिट इंडिया हेल्थी इंडिया संदेश दिया गया अध्यक्ष शुभम सिंह एवं जंसा चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया लगभग 5 किलोमीटर तक रैली निकाल कर समापन किया गया। वही युवाओं ने को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के दौरान *”साइकिल चलाओ, फिटनेस बनाओ”* तथा *”साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ”* जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनमानस को संदेश दिया। रैली के पश्चात गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीतला यादव ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व नेशनल यूथ वॉलिंटियर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। साथ ही कार्यक्रम समापन के प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया। इस दौरान उपस्थित रहे अरविंद मौर्या, रणजीत, विनोद, मनोज राय अजीत व विवेक तथा इत्यादि युवा रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







