कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लवन अंतर्गत ग्राम सुनसुनिया में श्रीमति संतोषी अर्जुन निषाद पूर्व जनपद सदस्य के ज्येष्ठ पुत्र स्वर्गीय डायमंड निषाद के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शकुंतला साहू। उन्होंने स्वर्गीय डायमंड निषाद के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी नमन किया एवं शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रगट की। आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू नागेश्वर साहू सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मरदा नारायण साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मरदा नारायण कैवर्त मनीराम कैवर्त अर्जुन कैवर्त दाऊराम कैवर्त मोतीलाल कैवर्त दाऊलाल कैवर्त सहित पारिवारिकजन एवं ग्रामवासी स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







