(राहुल त्रिपाठी)बाराबंकी।
जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बीफ का कारोबार फल फूल रहा है । विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शहर के ही निवासी बीफ कारोबारी इसकी सप्लाई अलग अलग क्षेत्रों में करते हैं जिनमें सहादतगंज़, जैदपुर, मसौली, रामपुर में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई करते हैं । यह कारोबार देर रात ही शुरू हो जाता है और सुबह होने तक सप्लाई पूरी कर दी जाती है । सूत्रों की माने ये आपूर्ति करने वाले लाइसेंसधारक है मगर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करते हैं। फर्जीवाड़े के बने चक्रव्यूह में जिस बिल के आधार पर पूरा अवैध व्यापार चल रहा है, उसमें उन्नाव जनपद की एक कथित कंपनी से बीफ लाकर सप्लाई करने का दावा हैं। जिसमें लोगों की माने तो गौ मांस की तस्करी तक शामिल है, में फर्जी बिल उन्नाव की किसी कंपनी का है। जबकि सूत्रों की माने तो फर्जी बिल की आड़ में लखनऊ के बल्लौच पुरा इलाके से अवैध रूप से माल लाकर सप्लाई किया जा रहा है। जो ये सप्लायर अपने घर पे ही तैयार करते हैं। जिसके द्वारा दैनिक रूप से सरकार को लाखों के टैक्स का चूना लगाया जाता है । इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो कई जिम्मेदार अफसर लोग भी इसमें सहयोग कर अपना हिस्सा लेते हैं । चाहे वो थाने से गाड़ी गुजरने के नाम पर हो या हाइवे से शहर में एंट्री के नाम पर हो । यह कारोबार बेतरतीब जारी है पर अचरज की बात है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही या फिर पर्दे के पीछे का सच कुछ और ही है । यदि सही तरीके से इसकी जांच की जाए तो अवैध रूप से ये बीफ का कारोबार कर रहे नकाबपोशों का पर्दाफाश हो जाएगा साथ ही सरकार को लाखों रुपए के टैक्स का चूना लगा रहे लोगों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो पाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







