भारत गौरव अवार्ड्स का 13वां संस्करण 10 जून को ऑस्ट्रेलिया के पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया में भारतीयों के लिए सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान में से एक है भारत गौरव अवार्ड

SHARE:

डॉ जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

जयपुर। भारतीय संस्कृति, मूल्यों और वैश्विक उत्कृष्टता का उत्सव बन चुके भारत गौरव अवार्ड का 13वां संस्करण आगामी 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया, मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा। संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित यह भव्य समारोह विश्वभर में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों तथा भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव का साक्षी बनेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भारत गौरव अवार्ड का आयोजन ब्रिटिश संसद (लंदन), फ्रांस की सीनेट, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयाॅर्क) तथा दुबई जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली 25 विशिष्ट प्रतिभाओं को भारत गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भारत गौरव अवार्ड विश्वभर में भारतीयों के लिए सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, अध्यात्म, जनसेवा, उद्यमिता और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सशक्त बनाया है।
इस साल ये हाेंगी प्रमुख विभूतियां सम्मानित..
इस वर्ष सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में महाराष्ट्र की प्रथम महिला श्रीमती अमृता फडणवीस, पद्मश्री से सम्मानित सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की प्रथम सांसद कौशल्या वाघेला, उद्योगपति सनवर हर्षवाल, पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय गायिका डाॅ. सोमा घोष, पद्मविभूषण एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिवंगत विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे, आध्यात्मिक गुरु करौली शंकरदासजी महाराज, न्यूजीलैंड के सामुदायिक नेता नरेन्द्र भाना, दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय आयुर्वेद और वैलनेस विशेषज्ञ रीटा सगरानी, अमेरिका के प्रसिद्ध शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक जैन, मुम्बई से पर्यावरणविद् सहर भामला, तमिलनाडु से उद्योगपति डाॅ. जी. शनमुगा राजा, शिक्षाविद् प्रो. डाॅ. निर्मला एस. मौर्य, अमेरिकी उद्योगपति रणधीर ठाकुर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के ग्लोबल सचिव राजयोगी बीके. सूर्या भाईजी, प्रसिद्ध योगाचार्य ढाकाराम, ऑस्ट्रेलिया में मल्टीकल्चरल क्रिकेट एम्बेसडर संजय शर्मा, अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु स्वामी अद्वैतानंदगिरीजी, ऑस्ट्रेलिया से भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक गठबंधन की सह-अध्यक्ष डाॅ. रतन विर्क, बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन डाॅ. सेतुरत्नम रवि, जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी स्व. निर्मल कुमार जैन सेठी, विरासत संरक्षण विशेषज्ञ राम सवानी, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के प्रथम मेयर प्रदीप तिवारी तथा ऑस्ट्रेलिया में प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण शर्मा शामिल हैं।
समारोह में सम्मानित विभूतियों को भारत गौरव अलंकरण, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारत गौरव अवार्ड केवल सम्मान प्रदान करने का मंच नहीं, बल्कि विश्वभर में भारतीय प्रतिभा, सेवा, नेतृत्व और नवाचार को सम्मानित करने का एक वैश्विक अभियान है। यह उन प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कार्यों से भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। उन्होंने बताया कि इस समारोह में भारत सहित 18 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, इटली, स्विट्जरलैंड, स्पेन, पोलैंड, थाईलैंड और हांगकांग सहित विभिन्न देशों के भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। यह आयोजन वैश्विक भारतीय समुदाय को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक सहयोग, नेतृत्व, नवाचार और भारत के भविष्य में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम संयोजक सुनील खेतपालिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथियों में महंत डाॅ. नरेशपुरीजी महाराज (अध्यक्ष, श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम), स्टीव डिमोपोलोस (पर्यावरण मंत्री, विक्टोरिया सरकार), विवियन (विव) गुयेन एएम (अध्यक्ष, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन), मेंग हेंग टाक (सांसद, विक्टोरियन) तथा राकेश के. शुक्ला (मुख्य सलाहकार, महाकुंभ) शामिल रहेंगे। मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक एच.सी. गणेशिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गौरव धामाणी, सचिव सुनील कुमार जैन एवं कार्यक्रम की समन्वयक सौम्यता मिश्रा 4 माह से देश-विदेश की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। साथ ही संस्था की भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई