अंबाह थाना परिसर में शुरू हुई मटकों की प्याऊ, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अंबाह थाना परिसर में शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाहा की पहल पर थाना परिसर में मटकों की प्याऊ शुरू की गई, जिससे फरियादियों, राहगीरों और अन्य नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके। जानकारी के अनुसार थाना परिसर में पहले से वाटर फ्रीजर उपलब्ध है, लेकिन कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से ठंडे पानी की व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए मटकों में नियमित रूप से स्वच्छ एवं शीतल पानी भरवाने की व्यवस्था की गई है, ताकि बिजली न होने पर भी लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से थाना परिसर आते हैं। गर्मी के मौसम में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जनहितैषी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाना है। थाना परिसर में आने वाले नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में ठंडे और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से काफी राहत मिलेगी, विशेषकर दूर-दराज से आने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई