दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अंबाह। थाना अंबाह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना के महज 60 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। साथ ही मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को फरियादी रंजीत पुत्र सीताराम तोमर निवासी ग्राम रुअर ने थाना अंबाह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई सोनू उर्फ रविन्द्र तोमर पर आरोपी छोटू उर्फ अभिषेक तोमर एवं उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। गोली सोनू के बाएं पैर की जांघ में लगकर आर-पार निकल गई थी। शिकायत के आधार पर थाना अंबाह में अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर तथा एसडीओपी अंबाह रवि सिंह मदेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंबाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना पर 2 जून 2026 को मुख्य आरोपी छोटू उर्फ अभिषेक तोमर (25 वर्ष), निवासी ग्राम छवर को रछेद तिराहा उसेध रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक जिंदा राउंड जब्त किया है। बरामदगी के बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







