दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी
करोड़ों का पुल बाढ़ में बहा जनता ने चुनाव में दिया जवाब अब उद्घाटन मंचों पर खोई सियासी जमीन तलाशने की कोशिश
केवलारी विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है भीमगढ़ के समीप बना वह पुल जिसे कभी विकास की बड़ी उपलब्धि बताया गया था आज भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार लापरवाही और जवाबदेही पर उठते सवालों का प्रतीक बना हुआ है ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल पहली बड़ी बाढ़ का सामना तक नहीं कर पाया और देखते ही देखते बह गया अब जब पूर्व विधायक राकेश पाल दूसरे के क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों के उद्घाटन और फीता काटते नजर आ रहे हैं तो क्षेत्र में सवालों की गूंज और तेज हो गई है लोगों का कहना है कि जो पुल जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था वही भ्रष्ट निर्माण और खराब गुणवत्ता की कहानी बनकर रह गया था ग्रामीणों का कहना है कि विकास केवल फीता काटने और मंच सजाने से नहीं होता बल्कि मजबूत और टिकाऊ निर्माण से होता है भीमगढ़ पुल की घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है और यही वजह है कि जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना फैसला भी सुनाया था एक और सवाल ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि जिसकार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश पाल की मौजूदगी रही उसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रमुखता क्यों नहीं दी गई आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि भाजपा संगठन और स्थानीय नेतृत्व के कई चेहरे कार्यक्रम से दूर दिखाई दिए इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं जनता पूछ रही है जवाब भीमगढ़ पुल बहने की जवाबदेही किसकी थी निर्माण गुणवत्ता की जांच का क्या हुआ करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पुल क्यों नहीं टिक पाया क्या जनता को आज तक वास्तविक जवाब मिला और अब दूसरे क्षेत्रों में विकास के नाम पर राजनीति क्यों
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता अब केवल भाषण और उद्घाटन नहीं बल्कि काम का हिसाब मांग रही है भीमगढ़ का बहा पुल आज भी एक ऐसा सवाल बनकर खड़ा है जिसका जवाब क्षेत्र की जनता जानना चाहती है जबकि राकेश पाल ने भीमगढ़ का बहा पुल चीख चीख कर पूछ रहा सवाल अपने कार्यकाल की नाकामी छोड़ अब किस विकास का फीता काट रहे पूर्व विधायक राकेश पाल ने किया भाजपा को अपमानित प्रोटोकाल तोड़कर पुल का उद्घाटन किया कोई जनप्रतिनिधि नहीं रहे उपस्थित मंडला सांसद जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सिवनी को भी पता नहीं है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







