कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले में आगामी 5 जून से पूरे प्रदेश में राज्यस्तरीय जनकल्याण अभियान का आयोजन के संबंध में ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला मुख्यालय धार में होंगे विशेष कार्यक्रम; इस हेतु आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित करने की कि अपील
धार, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिला मुख्यालय से एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) ली। इस बैठक में जिला मुख्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा अनुभाग स्तर के समस्त अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। कलेक्टर श्री मीना ने मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि सभी विभाग संवेदनशीलता बरतें ताकि 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत कोई भी वंचित पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से न छूटे। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रभारी मंत्री से समन्वय कर जिले की सभी गतिविधियों के लिए एक ठोस माइक्रो-प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकताओं के अनुरूप 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी प्लानिंग के साथ पौध-रोपण किया जाए, जिसमें रोपे जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग और क्यूआर कोड कोडिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद धार द्वारा “पर्यावरण बचाएँ, भविष्य संवारें” के नारे के साथ 5 जून को विशेष कार्यक्रमों के तहत प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक कृषि उपज मंडी व मलुश्या बावड़ी पर जल चेतना कार्यक्रम, प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक एसपीडीए ग्राउंड धार पर सघन पौध-रोपण और शाम 5:00 बजे पीजी कॉलेज स्टेडियम धार में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किए जाने को कहा। कलेक्टर ने इन कार्यक्रमों में ठोस व प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई के साथ-साथ जल स्रोतों की सफाई और गहरीकरण के कार्यों को युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं और आमजन से इस महा-अभियान में सहभागिता की अपील की है।
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आगामी 12 से 18 जून की अवधि में हर ब्लॉक में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरों पर सर्वाधिक फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और हितग्राहियों के चयन में पूरी गंभीरता बरती जाए तथा लोक सेवा गारंटी व ‘समाधान एक दिन’ के तहत प्राप्त शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही, 19 और 20 जून को जिले में अनिवार्य रूप से दो स्थानों पर प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं आयोजित करने तथा रासायनिक फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के अंतिम दिन, 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने जिले की ऐतिहासिक धरोहरों अथवा पर्यटन स्थलों पर मुख्य आयोजन करने की कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि योग दिवस का काउंट-डाउन खजुराहो से शुरू हो चुका है और 14 जून को सुबह 6.15 से 7.35 बजे तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए व्यक्तिगत श्रेणी की योग गतिविधि होगी, जिसमें लोग टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई