तेलंग घाटी में 15 भैंसों की दर्दनाक मौत, पहाड़ से भगाने का आरोप

SHARE:

दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी क्षेत्र की तेलंग घाटी में अज्ञात लोगों की करतूत से 10 से 15 भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद भैंसों को भगाना शुरू कर दिया। अंधेरे और ढलान के कारण भैंसें अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गईं। हादसे में सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण और पशुपालक मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मृत भैंसों को देखकर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं पशुपालकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment