पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू एवं उसके पिता संतू कोठारी के मध्य शराब पीने और घर में अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।
विवाद बढ़ने पर आक्रोशित आरोपी बीरेन्द्र कोठारी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से अपने पिता संतू कोठारी पर प्राणघातक हमला कर दिया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल की साफ-सफाई की और मृतक को खाट पर लिटा दिया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रायपुर से एसएफएल की टीम आई मर्ग पंचनामा, शव परीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण की कार्रवाई की गई तथा आवश्यक भौतिक साक्ष्य जप्त किए गए।
विवेचना के दौरान आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया।
आरोपी को धारा 103,(1),238 बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी: –
बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू , उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, तिल्दा नेवरा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई