दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत तालगांव में बुधवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक वृद्ध महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार तालगांव निवासी करीब 65 वर्षीय सुमित रानी आदिवासी सुबह खेत के पास तेंदूपत्ता तोड़ रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। वन अमले ने महिला को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







