दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
टीकमगढ़, 25 मई 2026
जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक के मुख्य आतिथ्य में आज जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर कुण्डेश्वर धाम स्थित जमड़ार नदी के घाट पर महाआरती तथा जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री केके श्रीवास्तव, श्री अभिषेक खरे रानू, श्री अभिषेक पस्तोर, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा एवं श्री निशांत भूरिया सहित संबंधित अधिकारी तथा स्थानीयजनों द्वारा नदी पर महाआरती की गईं। तत्पश्चात जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी के द्वारा जन गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







