केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत मनावर की मान नदी पर आज साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य स्थानीय प्रशासन व जनभागीदारी से किया गया वही इस स्वच्छता अभियान में नदी से कचरा, प्लास्टिक और गाद को जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन की मदद से नदी से निकालकर जल स्रोतों को संरक्षित किया गया इस दौरान नगर पालिका सीएमओ सहित नगर पालिका कर्मचारी तथा पार्षदों ने मान नदी पर श्रमदान किया वही नगर पालिका मुख्य अधिकारी संतोष चौहान ने बताया की इस महा अभियान का मुख्य लक्ष्य नदियों, कुववो, और बावड़ियों को साफ करके वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना है,और नगर की मान नदी को सुन्दर और उसके जल को साफ करना है वही नगर पालिका निर्माण समिती अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने बताया की शहर के बीच से गुजर ने वाले नालों का गंदा पानी सीधे मान नदी में मिल रहा है जिससे नदी का पानी काला और बदबूदार हो गया है जिसे साफ करने के लिए नगर पालिका द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना पर काम चल रहा है इस प्लांट से नालों के गंदे पानी को नदी में डालने से पहले साफ किया जाएगा साथ इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने से मान नदी का पानी साफ सुधरा और पिने योग्य हो जाएगा जिससे मान नदी पहले की तरहा साफ और सुन्दर दिखाई देगी इस मोके पर पार्षद व स्वछता प्रभारी लोकेश मुकाती ने बताया की ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आज नगर की मान नदी पर श्रमदान करके वही मान नदी में बरसो से जमी गाद को निकलवाया गया वही कहा कि वर्षा जल की हर बूंद को बचाना पुराने कूववो व बावड़ियों की सफाई करना, और आने वाली पीढ़ी के लिए जल सुरक्षित रखना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है वही पानी को अनमोल संपदा मानकर इसका सदुपयोग करना चाहिए इसलिए नगर की आम जनता से अनुरोध है की वे जलाशयों में कचरा न डाले और किसीको कचरा ना डालने दे,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







