मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली आगमन, व्यापारियों एवं नागरिकों से किया संवाद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के बरेली आगमन पर व्यापार महासंघ द्वारा रामलीला मैदान सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, विदिशा व्यापारी महासंघ अध्यक्ष राजेश जैन, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले, व्यापार महासंघ अध्यक्ष हीरेन्द्र मालवीय, सामाजिक संस्था टीम पहल, पत्रकार बंधु, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान व्यापार महासंघ द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय टीम पहल एवं नगर के पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रियंक कानूनगो ने उपस्थित लोगों से विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक विषयों पर संवाद किया।उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में व्यापारियों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत का जो सपना देखा जा रहा है, वह केवल फाइलों में नहीं बल्कि समाज की सहभागिता से साकार होगा।प्रियंक कानूनगो ने व्यापारियों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों को 10 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की लोन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समय पर ऋण की किस्तों का भुगतान करते रहें तो उनकी वित्तीय लिमिट बढ़ती जाएगी और उन्हें आगे भी अधिक लाभ मिल सकेगा।कृषि क्षेत्र में पेस्टिसाइड्स के उपयोग पर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए तथा नागरिक अधिकारों और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव उनके समक्ष रखे। प्रियंक कानूनगो ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं और सुझावों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नगर के व्यापारीयों, गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकारों की उपस्थिति रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई