टीकमगढ़ कॉलेज में बवाल, शराब पीते कथित वीडियो पर उठा बड़ा सवाल ABVP बोली- शिक्षा संस्थान की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा

SHARE:

टीकमगढ़। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं की लगातार अनदेखी करने और मनमानीपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर नारेबाजी से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मामला उस समय और गरमा गया जब लॉ कॉलेज के प्राचार्य का कॉलेज परिसर में कथित रूप से शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद छात्र संगठन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर सवाल बताया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। संगठन ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में अनुशासन बनाए रखने के बजाय जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं, जिससे छात्रों के बीच गलत संदेश जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित प्राचार्य पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र होते हैं और वहां इस तरह की गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।
प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो कॉलेज का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्र संगठन ने साफ किया कि वह छात्रों के हितों और शिक्षा संस्थान की गरिमा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई