केसरिया हिंदुस्तान इंदौर निखोरिया
इंदौर गर्मियों में भूमिगत जल का कम हो जाना स्वाभाविक है मगर अत्यधिक जल स्तर का नीचे चले जाना यह निश्चित रूप से खतरे का संकेत ही है इंदौर जिले की राउ तहसील अंतर्गत मिर्जापुर ग्राम में स्थित विभिन्न कॉलोनी में रामजी वाटिका फेस वन सहित पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है जिन ट्यूबवेल में वर्षों से पानी चल रहा था वे ट्यूबवेल भी अब पानी देने से मना कर चुके ग्रामीण स्तर से विभिन्न टैंकर आदि जलापूर्ति कर रहे हैं वहीं रामजी वाटिका फेज 1 में पूर्व विधायक जीतू पटवारी जी द्वारा लगवाया गया ट्यूबवेल भी सहारा बना हुआ है रामजी वाटिका फेज 1 के वरिष्ठ नागरिक प्रकाश लोवंशी एवं रहवासी संघ रामजी वाटिका फेज 1 के उपाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा के एल दांगी ने मांग की है कि प्रशासन एवं माननीय विधायक जी रहवासियों की इन समस्याओं को तत्काल समाप्त करने का कष्ट करें रहवासियों में तरुण बोरकर संदीप कुमार गुप्ता विनायक चौधरी राजेश राठौर पराग चौहान एवं अन्य नागरिको ने माननीय विधायक जी से आह्वान किया की बायपास के निकट से जा रही नर्मदा लाइन से समस्त मिर्जापुर एवं कॉलोनी को जल उपलब्ध करवा कर नागरिकों की पेय जल की समस्या का समाधान करे ग्राम पंचायत मिर्जापुर पूर्व सरपंच महेंद्र पटेल द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व भी पांच गांव के नागरिक माननीय विधायक मधु वर्मा से पानी की समस्या के समाधान हेतु मिले थे मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







