आगोशित बिजली के विरोध में कांग्रेस ने सोपा ज्ञापन

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं विभिन्न वार्डों में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रवीण सेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में शहर के समस्त कांग्रेस पार्षदगण एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम नागरिक, व्यापारी, छात्र एवं किसान सभी वर्ग परेशान हैं। वहीं कई वार्डों में लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने, जर्जर तारों एवं बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि नगर में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सभी वार्डों में बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन एवं घेराव करने के लिए बाध्य होगी।
अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के महामंत्री नीरज बांधे पार्षदगण सुभाष राव, सलमान शेख,मनीष वर्मा, गोविन्द पात्रे, अजय भारती,सुरेश धृतलहरे,सोहेल बारकती,नईम खान एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई