संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। रोड साइड दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को धूप से बचाव के लिए मंगलवार को छाता वितरण किया गया। 30 से अधिक छोटे-बड़े छाते फल, रेहड़ी, झाडू व्यवसायी, मोची, मटके बेचने वाले आदि लोगों को लायंस क्लब ओंकारेश्वर अनंत अध्यक्ष व समाजसेवी मुश्ताक मलिक ने वितरित किए। छाता मिलने पर लोगों ने हर्ष जताया। अंजुमन चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी सदस्य व अंजुमन सदर शाकेरिन शेख, सेक्रेट्री जर्रार पेंटर व क्लब संस्थापक जाकिर हुसैन अमी ने इस काम में सहयोग दिया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र पलोड़, रमेश जोशी, हरीश पुरोहित, वसीम खान, फिरोज अंसारी, द्वारका प्रसाद, जिया शेख आदि उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







