दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने SDM को सौंपा ज्ञापन
📍 बिलासपुर/बिल्हा। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा कड़ाड, सेंवर, धमनी, झाल, कया और बरतोरी सहित आसपास के गांवों में बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। खराब सड़क व्यवस्था के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आवाज बुलंद करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांवों की मुख्य सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों, कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और आवागमन बाधित हो रहा है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के युवा अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण ग्रामीण रोज दुर्घटना के खतरे के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं। खराब सड़कों के कारण एम्बुलेंस और भारी वाहनों का संचालन तक मुश्किल हो गया है।
वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम नगपुरा कड़ाड, सेंवर एवं आसपास के क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो जनता के हित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







