साजापाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

SHARE:

निरीक्षण के दौरान मीडिया से तीखी बहस, धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता ने रात में जेसीबी से मिट्टी परिवहन का लगाया आरोप, जांच टीम ने किया प्रारंभिक निरीक्षण
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
जांजगीर-चांपा // जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत साजापाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। ग्राम के सरपंच और उपसरपंच पति द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, ग्राम साजापाली के एक युवक द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव में संचालित मनरेगा कार्य के दौरान रात के समय तीन जेसीबी मशीनों के माध्यम से काम कराया गया। शिकायतकर्ता के पास इस संबंध में वीडियो होने की भी बात कही गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 मई को जनपद कार्यालय द्वारा एसडीओ को जांच के लिए ग्राम साजापाली भेजा गया। निरीक्षण के दौरान मीडिया की टीम भी मौके पर पहुंची और चल रहे कार्यों का जायजा लिया।इसी दौरान जब पत्रकारों ने अधिकारियों और सरपंच से मामले को लेकर सवाल किए, तो सरपंच नाराज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरपंच ने मीडिया के सवालों को गलत बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और कथित रूप से धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि “आप लोगों को जो छापना है छापिए, हम किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।”वहीं, शिकायतकर्ता ने जांच टीम के समक्ष यह भी सवाल उठाया कि ग्राम की रोजगार सहायक कई दिनों से मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने नहीं पहुंच रही है। इस पर भी मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।जांच के लिए पहुंची टीम ने प्रारंभिक स्तर पर स्थल निरीक्षण और पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पंचनामा तैयार किया गया है और आगे विस्तृत जांच के लिए दोबारा टीम गांव पहुंचेगी। साथ ही मनरेगा कार्य में लगे हितग्राहियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद ग्राम पंचायत साजापाली का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई