एटा के जलेसर थाने की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, 1530 रुपये और ताश के पत्ते बरामद

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, जलेसर। थाना जलेसर पुलिस को अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को 1530 रुपये नकद और 52 ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जलेसर में मुकदमा संख्या 205/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:. अनीश – निवासी ग्राम हथौडा, नई बस्ती, जलेसर, एटा. गबरुद्दीन – निवासी राजीव नगर, सिकन्दरा, आगरा. जाहिद हुसैन – निवासी मौहल्ला सादात, जलेसर, एटा. इंशाद – निवासी मौहल्ला हथौडा, जलेसर, एटा
बरामदगी: 1530 रुपये + 52 ताश के पत्ते,गिरफ्तार करने वाली टीम:उपनिरीक्षक रविराज सिंह, हेड कांस्टेबल अफरोज खान, रिजर्व कांस्टेबल कैशव और रवि कुमार।
जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत