शंकरगढ़: AK Infra से 1.07 करोड़ के घोटाले का आरोप, सैकड़ों किसान व वकील पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

SHARE:

शंकरगढ़, प्रयागराज। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में जमीन के नाम पर एके इंफ्रा कंपनी से 1 करोड़ 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार्रवाई में देरी न हो और आरोपी द्वारा पुलिस-प्रशासन पर दबाव न बनाया जा सके, इसके लिए शनिवार 16 मई 2026 को प्रयागराज से सैकड़ों की तादाद में किसान व अधिवक्ता थाना शंकरगढ़ पहुंचे और तत्काल FIR व गिरफ्तारी की मांग की।

आरोप है कि सराय इनायत निवासी मनोज कुमार भारतीय पुत्र बबऊ भारतीय ने जमीन दिलाने के नाम पर AK Infra Group से लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपए लिए।

शिकायती पत्र के अनुसार, मनोज कुमार भारतीय ने किसानों के खातों में सम्पूर्ण राशि भिजवाकर धोखाधड़ी से वापस निकाल ली। इतना ही नहीं, जिस जमीन का सौदा किया गया था, उसे बिना रजिस्ट्री कराए ही दूसरी कंपनी को कब्जा दे दिया गया और उस पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया।

जान से मारने की धमकी का आरोप
जब AK Infra Group द्वारा मनोज कुमार भारतीय से पैसा वापस मांगा गया तो आरोप है कि मनोज कुमार भारतीय और दूसरी कंपनी के मालिक मकसूद अहमद* द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
सैकड़ों किसान-वकीलों ने थाने का किया घेराव
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मनोज कुमार भारतीय राजनीतिक व प्रशासनिक पहुंच का इस्तेमाल कर पुलिस पर कार्रवाई टालने का दबाव बना रहा है। इसी के विरोध में *सैकड़ों की संख्या में किसान व प्रयागराज बार के अधिवक्ता* थाना शंकरगढ़ पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर मांग की कि:
1. मनोज कुमार भारतीय के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
2. पीड़ित कंपनी का पैसा वापस दिलाया जाए।
3. मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए।

किसान व अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने हीलाहवाली की तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने बताया कि “तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जमीन, बैंक ट्रांजेक्शन और धमकी से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत