हरीश कुमार पांडे / जिला ब्यूरो
पीलीभीत। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहर के ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, टनकपुर रोड, पीलीभीत के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी 97 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिसने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया। विद्यालय के मेधावी छात्र सार्थक पाल ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु वर्मा ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कोमल कौर ने 92.6 प्रतिशत, शगुन गंगवार ने 92 प्रतिशत, शुभकर्मन कौर ने 91 प्रतिशत तथा नवनीत कौर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप सूची में स्थान बनाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की। संगीत विषय में हारिस बेग, कोमल कौर, रुद्रांशी सिंह एवं नवनीत कौर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं सार्थक पाल ने पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। रसायन विज्ञान विषय में सार्थक पाल ने 98 अंक तथा राशि गंगवार ने 97 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस वर्ष 97 विद्यार्थियों में से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 41 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा एवं प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







