प्रधानमंत्री मोदी खुद 12 सालों में 96 विदेश यात्राएं 74 से अधिक देशों में यात्रा किया 8 करोड़ 15 लाख 42 हजार रुपए सरकार का खर्च किया – अंशू अवस्थी

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के मुख्य प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने डीजल पेट्रोल के साथ नाम पर मोदी सरकार द्वारा की जा रही वसूली और बढ़ती महंगाई पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी का पलटवार करते हुए कहा
मोदी ” मंहगाई और वसूली मैन” बन चुके हैं,जब अंतरराष्ट्रीय Crude Oil के दाम कम थे,20 डॉलर /बैरल तक पहुंच गए थे, उसके बाद भी देशवासियों को डीजल पेट्रोल 90 रुपए लीटर बेचा, देश के लोगों को कम मूल्य पर खरीदे कच्चे तेल का कोई फायदा नहीं मिला, तो आज 107 डॉलर बैरल होने पर दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं।मोदी सरकार ने डीजल पेट्रोल पर Central Taxes से 10 साल में ₹43 लाख करोड़ कमाए? वह पैसा कहां हैं, वह मुनाफा कहां है ?
दूसरे देश दाम घटा रहे (ऑस्ट्रेलिया ने पेट्रोल पर 17 रुपए घटाए ,जर्मनी में पेट्रोल-डीजल पर 17 से 19 रूपए कम हुए,नेपाल में पेट्रोल 2, डीजल 12 रुपए सस्ता हुआ! लेकिन मोदी सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई जिससे सिर्फ एक दो उद्योगपतियों को फायदा हो, आम आदमी के लिए कोई चिंता नही, आज उसी का दुष्परिणाम देश का आम आदमी मंहगाई और बढ़ते डीजल पेट्रोल मूल्य को भुगत रहा है। श्री अवस्थी का कहना है कि एपिस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने के बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने सरेंडर हो गए और ऐसी डील की जो सिर्फ उनके उद्योगपति मित्र के लिए हितकारी हो, मोदी द्वारा की गई अमरीकी डील ने भारत के छोटे उद्योगों और किसानों की मेहनत पर मट्ठा डाल दिया, West Asia War के बाद मोदी सरकार ने कोई ठोस कदम नही उठाया, अमेरिका & ट्रंप के सामने Permission और Allow पॉलिसी के साथ मोदी सरेंडर हो गए हैं।प्रधानमंत्री मोदी के “अच्छे दिन” के भाषण खोखले साबित हुए, प्रधानमंत्री मोदी पिछले 12 सालों में 96 विदेश यात्राएं की और 76 से अधिक देशों में घूमे – टहले यात्राएं की , इन यात्राओं पर 815.42 करोड़ खर्च हुए आम जनता के टैक्स के, लेकिन परिणाम क्या कुछ नही। पिछले 12 सालों से “जनता की जेब खाली हो रही है , मोदी सरकार मंहगाई बढ़ने का कारण नही बताती क्योंकि उससे भाजपा और मोदी सरकार की पोल के चीथड़े उड़ जाएंगे, जो उद्योगपतियों के हाथों बिक चुके हैं और देश के आम आदमी और अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह चट रहे हैं । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई