एक के बाद एक ठगी चांपा में पोस्ट ऑफिस एजेंट पर दूसरा गंभीर आरोप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा // चांपा नगर में पोस्ट ऑफिस के नाम पर लोगों की वर्षों की मेहनत की कमाई हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है।सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार इमली घाट निवासी किसी कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ कांतु पर पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर लोगों से लाखों रुपये जमा कराने और उसे पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करने का बड़ा आरोप लगा है। मामला सामने आते ही नगर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है आरोपी बीते कई वर्षों से घर-घर जाकर पोस्ट ऑफिस की विभिन्न बचत योजनाओं का प्रचार करता था। वह लोगों को बेहतर ब्याज और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर हर माह रकम वसूलता रहा। हितग्राहियों को भरोसा दिलाया जाता था कि उनकी राशि पोस्ट ऑफिस खातों में जमा कर दी जा रही है।लेकिन जब कुछ हितग्राहियों ने अपने खातों की जानकारी लेने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि कई खातों में रकम जमा ही नहीं की गई है। यह जानकारी हितग्राहियों को होते होश उड़ गए। तब इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और पीड़ितों में आक्रोश फैल गया। बीते बुधवार को करीब 50 से 60 महिला-पुरुष हितग्राही आरोपी के घर पहुंचे और अपनी जमा रकम वापस करने की मांग करने लगे। आरोप है कि आरोपी की पत्नी ने आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता के घर पर मौजूद न होने की बात कहकर लोगों को वहां से हटने को कहा। इससे नाराज महिलाओं ने घर के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठी हितग्राही सुनीता यादव ने बताया कि यादव पारा क्षेत्र के ही लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की राशि फंसी होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों ने मजदूरी, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए अपनी जमा पूंजी यहां निवेश की थी, जो अब संकट में पड़ गई है। धरने और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि हितग्राहियों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपनी पूरी जमा रकम वापस चाहिए।इस मामले को लेकर नगर में चर्चा और रोष का माहौल बना हुआ है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment