टेंशन चौराहा से हॉस्पिटल चौराहा नाका तक स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु ज्ञापन दिया

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। टेंशन चौराहा से हॉस्पिटल चौराहा नाका तक जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन अत्यधिक ट्रैफिक रहता है, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष मुजाहिद नागोरी, पार्षद प्रतिनिधि इकबाल नागोरी, जाकिर मंसूरी, अय्यूब भाई मकाती, मुदस्सिर भाई काचरिया, मुबारिक मंसूरी, जाकिर मामा एम जी रोड रोड लाइंस, शाकिर भाई बाबा रोड लाइंस, आसिक नागोरी, मो. इमरान, बबलू भाई नागोरी आदि ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार संतुष्टि पाल को दिया। जिसमें टेंशन चौराहा से हॉस्पिटल चौराहा नाका तक जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन अत्यधिक ट्रैफिक रहता है। इस मार्ग से स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे, मरीज, बुजुर्ग एवं आम नागरिक लगातार आवागमन करते हैं। सड़क पर वाहनों की तेज गति के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं जिससे लोगों को सड़क पार करने में कठिनाई होती है। विशेष रूप से स्कूल समय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना रहता है। आसपास अस्पताल एवं अन्य आवश्यक संस्थान होने के कारण इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु टेंशन चौराहा से हॉस्पिटल चौराहा नाका तक आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेतक लगवाने की कृपा करें। इससे आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं पार्षद फरमान नागोरी ने भी अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर उक्त व्यवस्था की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment