रतलाम— 14 वर्षीय नाबालिक अपहृता को आरोपी की अभिरक्षा से सुरक्षित दस्तयाब किया जावरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिक बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस द्वारा नाबालिक अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

फरियादिया द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा नाबालिक अपहृता को आरोपी की अभिरक्षा से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। दस्तयाब की गई नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विशेष भूमिका– उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा), उपनिरीक्षक हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कन्हैया अवस्थी, प्रधान आरक्षक संजय आंजना, प्रधान आरक्षक मुकेश पाटीदार, आरक्षक अर्जुन चंदेल, दीपराजसिंह, कमलेश डांगी, कुलदीप पाटीदार, अर्जुन प्रजापत, पवन, कारूलाल, महिला आरक्षक भावना, भावना शर्मा, सुनिता, आरक्षक प्रीतम थाना ताल एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment