रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |सिंगरौली जिले के नौगढ़ भकुआर टोला निवासी कक्षा 8वीं के छात्र आशीष कुमार बियार के लिए शिक्षा की राह अब आसान हो गई है। स्कूल से घर की दूरी अधिक होने के कारण आशीष को प्रतिदिन पैदल लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। पोते की इस समस्या को देख उसके दादा छोटेलाल बियार ने हार नहीं मानी और जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के समक्ष अपनी व्यथा रखी।
कलेक्टर ने बुजुर्ग की अर्जी पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय लिया और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मौके पर ही आशीष के लिए नई साइकिल स्वीकृत कर दी। कलेक्टर की इस त्वरित मदद से अब आशीष समय पर स्कूल पहुँच सकेगा, जिससे न केवल उसके समय की बचत हो होगी, बल्कि उसके भीतर शिक्षा को लेकर एक नया उत्साह भी जागेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







