गंदगी से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान बाकी गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूश है।
बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया की नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि उन्होंने नाली बनाने के लिए कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है धनराशि आते ही नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत