वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, एक साल से जारी नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र

रेणुकूट। पिपरी वन रेंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने एक अवैध मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। दोपहर में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत वर्षो से हुए अवैध निर्माण को हटाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जायका कॉलोनी परिसर स्थित वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था। विभाग की ओर से कब्जाधारी को बीते एक वर्ष के दौरान कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। विभाग ने बताया कि अंतिम चेतावनी के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
पिपरी वन रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि वन भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार को कई अवसर दिए गए थे और विभाग की ओर से समय-समय पर नोटिस देकर कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सोमवार को जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। विभाग ने क्षेत्र में किसी प्रकार के विरोध या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की थी। अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मकान मालिक राकेश प्रताप सिंह ने विभागीय कार्रवाई पर नाराजगी जताई। वहीं वन विभाग का कहना है कि सरकारी भूमि और वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत