रीवा की पुलिस लाइन में बहा खून, प्रधान आरक्षक पर गड़ासे-तलवार से हमला, हमलावर भी पुलिसवाला

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा।पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि सुरेंद्र पांडे उर्फ “मामा” और उसके साथियों ने प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी पर तलवार, गड़ासे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी वर्तमान में मनगवां थाने में पदस्थ हैं और इन दिनों रीवा न्यायालय में ड्यूटी कर रहे थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे जब वे पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पहुंचे, तभी किसी बात को लेकर उनका विवाद पुलिस लाइन निवासी सुरेंद्र पांडे उर्फ “मामा” से हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।आरोप है कि सुरेंद्र पांडे ने अपने बेटे समन पांडे और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मुकेश तिवारी पर तलवार, गड़ासे और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद घायल प्रधान आरक्षक की पत्नी सुभाषिनी तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र पांडे उर्फ “मामा” का पुलिस लाइन में लंबे समय से विवादित व्यवहार रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अक्सर नशे की हालत में गाली-गलौज और हंगामा करता है तथा पहले भी कई बार विवाद कर चुका है। इसके बावजूद उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्र पांडे के खिलाफ पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लाइन जैसी संवेदनशील जगह पर पुलिसकर्मियों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष ने विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत