सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयास रंग लाए, गंभीर मरीज संध्या दुबे को एयर एंबुलेंस से भेजा गया एम्स

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मां बनने के बाद बिगड़ी तबीयत, सांसद की तत्परता से मिली बड़ी राहत
सिंगरौली। मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के विशेष प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार संध्या दुबे को एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर उपचार हेतु एम्स भेजा गया। सांसद की त्वरित पहल और संवेदनशीलता ने एक परिवार को बड़ी उम्मीद दी है।
जानकारी के अनुसार कचनी निवासी संदीप चौबे की पत्नी संध्या दुबे (32 वर्ष) पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थीं। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था, जहां सीजर ऑपरेशन के दौरान उनकी डिलेवरी हुई थी। दुखद रूप से बच्ची के जन्म के बाद उसकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद संध्या दुबे गहरे मानसिक और शारीरिक सदमे में चली गई थीं। उपचार के बाद स्वास्थ्य सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
इसके बाद संध्या दुबे अपने गृह नगर सिंगरौली के कचनी स्थित घर पहुंचीं, लेकिन करीब चार दिनों बाद अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। हाथ-पैरों में अकड़न और अन्य गंभीर लक्षण महसूस होने पर परिजन उन्हें तत्काल सिंगरौली रिसर्च हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।
हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजनों ने सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सांसद स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मरीज की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सांसद के अथक प्रयासों से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से संध्या दुबे को उन्नत चिकित्सा सुविधा हेतु एम्स रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार संध्या दुबे पिछले लगभग आठ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। सांसद की सक्रियता और प्रशासनिक सहयोग से समय रहते उन्हें बेहतर इलाज मिल सका।
परिवारजनों ने मध्यप्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह तथा जिलेवासियों एवं समाज के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत