मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणकों द्वारा किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत प्रगणकों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दीवार लेखन,नारे लेखन एवं आमजन से संवाद स्थापित कर जनगणना के महत्व को समझाने का कार्य किया गया।
प्रगणक साथियों द्वारा नागरिकों को यह जानकारी दी जा रही है कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण के लिए आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराते हैं।सही एवं सटीक जानकारी देने से शासन को शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास,रोजगार तथा अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है।
इस अभियान में लोगों से अपील की जा रही है कि वे जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों एवं कर्मचारियों का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई