ग्राम पंचायत अर्रावती में बड़ा विवाद जनपद CEO पर मनमानी, नियम विरुद्ध सरपंच चुनाव और 20 लाख रुपये निकलवाने के आरोप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भोपाल

बैरसिया।। राजधानी भोपाल के जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत अर्रावती प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है सविता बाई चौहान सरपंच ने लगाएं आरोप बताया कि जनपद CEO ने ग्राम पंचायत सचिव खुमान सिंह मीणा को निलंबित करने के बाद अपनी मर्जी से नया सचिव नियुक्त कर दिया, जबकि इस प्रक्रिया में तत्कालीन सरपंच/उपसरपंच की सहमति नहीं ली गई।
ग्राम पंचायत से जुड़े लोगों का कहना है कि नए सचिव की नियुक्ति के मात्र 7 दिनों के भीतर लगभग 20 लाख रुपये की राशि पंचायत से निकलवाई गई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह पूरा कार्य जनपद CEO और सचिव की मिलीभगत से किया गया।
विवाद यहीं नहीं रुका। ग्रामीणों एवं उपसरपंच का आरोप है कि 27/11/2025 को सरपंच चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी, इसके बावजूद अचानक पंचों का सम्मेलन बुलाकर जनपद CEO ने अपनी मर्जी से पुनः चुनाव करवा दिया और नया सरपंच घोषित कर दिया। इसे पंचायत राज अधिनियम एवं निर्वाचन प्रक्रिया के विरुद्ध बताया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment