मनरेगा से शांति धाम तक लूट का साम्राज्य अब सरपंच सचिव और सब इंजीनियर पर उठे सबसे बड़े सवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी

फर्जी हाजिरी घटिया निर्माण और सरकारी पैसों के खेल से दहला केवलारी
सिवनी केवलारी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रकाशित खबर
तालाब में मजदूर नहीं सत्ता बचाने की भीड़ थी ग्रामीण बोले जांच हुई तो कई चेहरे बेनकाब होंगे जनपद पंचायत केवलारी की ग्राम पंचायत बनाथर अब विकास नहीं बल्कि कथित भ्रष्टाचार के विस्फोटक आरोपों से सुर्खियों में है गांव में मनरेगा से लेकर शांति धाम सीसी रोड और तालाब निर्माण तक हर काम पर सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास के नाम पर सरकारी राशि का ऐसा खेल खेला गया कि अब सच सामने आने के डर से जिम्मेदारों के पैरों तले जमीन खिसकती नजर आ रही है 100 मजदूर काम पर थे या राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में 7 मई 2026 की तारीख अब पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है पंचायत रिकॉर्ड में लगभग 100 मजदूरों की मनरेगा कार्य में उपस्थिति दर्ज दिखाई गई लेकिन उसी दिन बड़ी संख्या में मजदूरों को जिला पंचायत सिवनी ले जाकर पंचायत के समर्थन में भीड़ जुटाने की चर्चा ने पूरे खेल की पोल खोल दी अब गांव में हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है अगर मजदूर जिला पंचायत में थे तो तालाब पर काम कौन कर रहा था ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा मजदूरों के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी राशि निकालने का बड़ा खेल खेला गया। यदि रिकॉर्ड भुगतान और उपस्थिति रजिस्टर की निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े नामों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है शांति धाम सीसी रोड या भ्रष्टाचार की सड़क ग्राम पंचायत में बने शांति धाम सीसी रोड निर्माण पर भी गंभीर आरोपों की आंधी चल रही है ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के नियमों को खुलेआम कुचल दिया गया आरोपों की सूची ने उड़ाए होश बेस अधूरा और कमजोर प्लास्टिक शीट गायब
वाइब्रेटर नहीं चलाया गया तराई क्योरिंग नहीं की गई जल्दबाजी में निर्माण कर भुगतान निकालने की कोशिश ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव सब इंजीनियर और ठेकेदार की कथित मिलीभगत से ऐसा निर्माण कराया गया जो पहली बारिश में ही जवाब दे सकता है तालाब निर्माण में भी बड़ा खेल ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर नया तालाब बनाया जा रहा है वहां पहले से लाखों रुपये की लागत से परकोलेशन टैंक मौजूद था इसके बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने से भ्रष्टाचार की आशंका और गहरा गई है ग्रामीणों का आरोप गलत स्थान पर तालाब निर्माण
किसानों की फसल डूबने का खतरा पेड़-पौधों और जमीन को नुकसान मिट्टी और निर्माण कार्य में भारी अनियमितता प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी अब ग्रामीणों के गुस्से को भड़का रही है गांव में चर्चा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला भोपाल तक पहुंचाया जाएगा अब होगा सबसे बड़ा खुलासा सूत्रों की मानें तो पंचायत के कई और विकास कार्य भी जांच के घेरे में आ सकते हैं भुगतान रिकॉर्ड, मस्टर रोल निर्माण गुणवत्ता और पंचायत स्तर पर हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जल्द सामने आने की चर्चा है क्या बनाथर पंचायत में विकास के नाम पर खेला गया सरकारी पैसों का बड़ा खेल क्या जांच के बाद खुलेंगे भ्रष्टाचार के बंद दरवाजे या फिर सिस्टम फिर से सब कुछ दबा देगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई