केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी नवेगांव
कुख्यात गांजा तस्कर फ़ैजान/परवेज पर पूर्व मे भी दर्जनों मामले पंजीबद्ध है जिसमें दो से अधिक एनडीपीएस के भी दर्ज है!
नवेगांव /जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एएसपी आशीष खरे के आदेशानुसार एवं सीएसपी अजय राणा के मार्ग दर्शन में अवैध गतिविधियो मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे! इसी सिलसिले मे आज 09मई को मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना व जानकारी पर से थाना प्रभारी एम.भगत ने रिंग रोड बायपास बनगांव चौक पर कड़ी निगरानी रखी तभी सूचना मुताबिक एक व्यक्ति हाथ में एक पीले रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर घुम रहा था जो किसी ग्राहक की तलाश मे टुकुर टुकुर इधर उधर निगाहेँ घुमा रहा था प्राप्त हुलिया अनुसार उसने वही कपडे पहन रखा था थाना प्रभारी ने बड़ी सूझबूझ से घेरे बंदी कर उसे धरदबोचा जिसने पूछताछ व तस्दीक मे अपना नाम पता फैजान पिता परवेज मंसुरी उम्र 25 साल निवासी भवानी नगर कलमना बस्ती पुराना कामठी रोड थाना कलमना जिला नागपुर बताया जो संदेही के मिलने का पंचनामा तैयार किया गया बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी फैजान मंसुरी के कब्जे से एक मुस्त 02 किलो 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत ₹54000/-एवं एक सेंमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाईल कीमती ₹20000/- कुल मशरूका ₹74000/- की जप्ती कर आरोपी को धारा 8,20,29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया!*
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड (01) थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 699/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट! (02) थाना शांतिनगर जिला नागपुर का अपराध क्र. 462/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट! (03) थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 824/2020 धारा 379 भादवि! (04)थाना कोतवाली जिला नागपुर का अपराध क्र. 84/2021धारा 307 302 भादवि! (05) थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 54/2024 धारा 504,506 भा.द.वि. (NCR)! (06)थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 26/2024 धारा 8(क),20(ब) (2), 29 NDPS एक्टिव! (07)थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 837/2024 धारा 504 506 427 भा.द.वि. (NCR)! (08) थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 503/2024 धारा 394 323 504 506(ब) 34 भादवि! (09)थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 225/2025 धारा 8(क)20 (ब) (2) NDPS एक्टिव! (10)थाना कलमना जिला नागपुर का अपराध क्र. 517/2025 धारा 305 (अ) 331(3) 331(4) BNS*
उक्त धरपकड़ मुहिम मे कुण्डीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी सउनि मोहन सिंग बघेल प्र.आ अरूण शर्मा विजय पाल सुरेन्द्र बघेल आ. गण चंदु दाहिया आलम चन्द्रपाल यतेन्द्र साइबर सेल की विशेष भूमिका रही!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







